फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो.... दोस्तों संग नहा रहे दो किशोर कुआनो में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों संग नहा रहे दो किशोर कुआनो में डूबे
विज्ञापन


बस्ती।
शहर से करीब तीन किमी दूर कुआनो नदी के चांदमारी घाट पर रविवार स्रद्ध दोपहर नहाने गए दो किशोर पानी में डूब गए। नदी की तेज धारा में तीसरा किशोर भी डूबने लगा लेकिन एक अन्य युवक की उस पर नजर पड़ गई और उसने हाथ पकड़कर खींच लिया।
विज्ञापन

दो साथियों के डूबने की सूचना यूपी-100 पर पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंच गया। मोटर बोट के जरिए काफी खोजबीन की गई मगर समाचार लिखे जाने तक उनका पता नहीं चल सका। दो ही दिन पहले इसी नदी में महज डेढ़ किलोमीटर पूरब दो और दोस्त नहाते समय डूब गए थे। कोतवाली क्षेत्र के बेलवाड़ाडी मोहल्ले के निवासी भाजपा जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव के बड़े भाई विजय कुमार श्रीवास्तव का बेटा प्रांशुल (17) अपने मामा के घर शिवा कालोनी रहने वाले दोस्त अनिमेष तिवारी (16) पुत्र उदयभान तिवारी समेत छह-सात दोस्त रविवार को दिन में करीब दो बजे कुआनो नदी के चांदमारी घाट पर नहाने गए। आबादी से एक किलोमीटर के भीतर वीरान स्थान पर पांच-सात युवकों की एक और टोली पहुंच गई। सभी नहाने लगे और उनमें से कुछ मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। इसी बीच इनके साथ नहा रहा एक दोस्त नदी में डूबने लगा। उसकी चीख सुनकर प्रांशुल और अनिमेष बचाने बीच धारा में पहुंच गए। उन लोगों ने डूब रहे साथी को बचा लिया लेकिन ये दोनों एकाएक लापता हो गए। दोनों को डूबते देखकर इसके एक साथी ने पुलिस के यूपी-100 पर सूचना दे दी। उधर, सूचना मिलते ही शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसी लड़के की पिटाई कर दी, जिसने उन सबकी मदद की। पानी में डूबे दोनों किशोरों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। एडीएम भगवत शरण, एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम कीर्ति प्रकाश, तहसीलदार सदर, कोतवाल कपिल मुनि सिंह आदि जमे रहे। कोतवाल ने मोटरबोट पर घंटों नदी में तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें