फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली,गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली,गंभीर
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने के लोहटी की घटना
लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के लोहटी चौराहे पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान प्रतिनिधि अजहर हुसैन (36) पर फायर झोंक दिया। गोली उनके सीने में बाईं तरफ लगी। अजहर को निजी साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर दिया।
फायरिंग की सूचना मिलते ही एसपी दिलीप कुमार अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। लोहटी गांव निवासी अजहर हुसैन सोमवार को करीब 11 बजे घर से निकले। ग्राम प्रधान रामशब्द के प्रतिनिधि के तौर पर कामकाज देखने वाले अजहर लोहटी बाजार में कुछ लोगों के साथ करीब आधे घंटे बैठे रहे। इसके बाद उनके साथ बैठे लोग जैसे ही हटे, बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। एक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले से था शक
अजहर को पहले ही शक था कि उस पर जानलेवा हमला किया जा सकता है। हत्या की आशंका में उसने छह महीने पहले प्रार्थनापत्र भी पुलिस को दिया था लेकिन उसे तवज्जो नहीं दी गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार 2007 में अजहर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें