फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआनो में नहाने के दौरान डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कुआनो में नहाने के दौरान डूबने से मौत
दाह संस्कार में शामिल होने गए थे मिठाईलाल
कुआनो नदी के वाराह घाट पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के वाराह क्षेत्र घाट पर दाह संस्कार के बाद नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
विज्ञापन

टिनिच क्षेत्र के घुरहूपुर गांव निवासी मिठाई लाल (45) पुत्र सरवनदीन सोमवार दोपहर अपने रिश्तेदार बेचू राजभर की 70 वर्षीय मां के दाह संस्कार में गए थे। दाह के बाद सब लोग नदी में नहाने लगे। मिठाई लाल भी कुआनो में नहाने उतरे अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। साथ में स्नान कर रहे लोग जब तक डूबने की घटना को समझ पाते मिठाई लाल भंवर में फंसकर डूब गए। कुछ लोगों ने बचाने की गुहार लगाई। कई लोग नदी में कूदे भी तब तक गहरे पानी में डूब चुके थे। कुछ दूर पर मौजूद मछुआरा जवाहिर ने घंटे भर मशक्कत के शव बाहर निकाला। मिठाई लाल अंडे की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मौके पर प्रभारी निरीक्षक गौर राम समुझ प्रभाकर, एसआई सुनील सिंह, चन्द्रशेखर पाण्डेय, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार आदि मौके पर पहुंचे। मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें