फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... यूनियन बैंक का करेंसी चेस्ट तोड़ने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन बैंक का करेंसी चेस्ट तोड़ने का प्रयास
विज्ञापन


बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में सोमवार की रात चोरों ने करेंसी चेस्ट का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने बैंक का मुख्य गेट खोला तो अंदर टॉयलेट की खिड़की टूटी देख चकित रह गए। बगल में कमरे का दरवाजा गैस कटर से काटकर चोरों ने करेंसी चेस्ट को खोलने का प्रयास किया। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का केबल चोरों ने पहले ही काट दिया था। प्रबंधक हरिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस व बैंक अधिकारियों को सूचना दी गई है। प्रबंधक का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आने तक करेंसी चेस्ट नहीं खोला जाएगा। प्रभारी निरीक्षक गौर ओपी यादव व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

--------
वीरेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें