फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... पांच सीओ करेंगे क्राइम पर कंट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सीओ करेंगे क्राइम पर कंट्रोल
विज्ञापन


बस्ती।
आसन्न चुनौतियों और त्योहारों की गहमागहमी के बीच कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए मंगलवार को एक अतिरिक्त राजपत्रित अधिकारी की तैनाती की गई है। अब चार के बजाए जिले में पांच डिप्टी एसपी क्राइम कंट्रोल के लिए का जिम्मा संभालेंगे। मंगलवार को एसपी संकल्प शर्मा ने सभी अधिकारियों के बीच नए ढंग से कार्य आवंटन किया गया। इसमें नवागत डिप्टी एसपी गौरव कुमार त्रिपाठी को क्राइम ब्रांच (एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जूवेनाइल सेल, फील्ड यूनिट तथा डीसीआरबी की शाखाओं का पर्यवेक्षण करने के साथ ही स्वाट टीम, एसएसटी, सर्विलांस जैसी स्ट्राइकिंग टीमों का प्रभारी राजपत्रित अधिकारी बनाया है। इनके जिम्मे आईजीआरएस, यूपी डॉयल-100, कंपोजिट कंट्रोल रूप भी सौंपा गया है। अब तक यह प्रभार सीओ सिटी के पास था। एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह को जिले के आपराधिक एवं अन्य कार्यों का पर्यवेक्षण करने के साथ ही नोडल अधिकारी जनसूचना, वीआईपी, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, एंटी भू-माफिया, यूपी डॉयल-100 शाखा के पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा गया है।
सीओ सिटी पवन कुमार गौतम को कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज एवं महिला थाना के अपराधिक एवं अन्य कार्यो का पर्यवेक्षण करने के अलावा अब आंकिक, यातायात, भवन, प्रज्ञान शाखा के कार्यों का भी पर्यवेक्षण करेंगे। इसी प्रकार सीओ हर्रैया सतीश चन्द्र शुक्ला को हरैया, परशुरामपुर, पैकोलिया, छावनी एवं गौर के आपराधिक एवं अन्य कार्यों का पर्यवेक्षण किया जायेगा। सीओ रुधौली चन्द्रकेश सिंह को रुधौली, सोनहा, मुंडेरवा, लालगंजके आपराधिक एवं अन्य कार्यों के पर्यवेक्षण के अलावा रिट सेल, प्रधान लिपिक शाखा, पैरवी सेल, सम्मन सेल, वीआईपी, फायर सर्विस के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा कलवारी, कप्तानगंज, नगर, दुबौलिया के पर्यवेक्षण के अतिरिक्त चुनाव सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केन्द्र के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।
विज्ञापन



सवा सात महीने बाद कब्र से निकाला गया शव

बहादुरपुर।
न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ गांव से सवा सात महीने पहले दफन युवक की लाश कब्र से खोद कर निकाली गई। नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के अगई भगाड़ निवासी दुलारी देवी पत्नी त्रिभुवन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि दो फरवरी 2017 को उनका 18 वर्षीय पुत्र विकास गांव के ही विनोद व पवन के साथ दूसरे की छत पर सोया था। रात में उन लोगों ने बेटे को शराब में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आठ अगस्त को न्यायालय के आदेश पर विनोद और पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को डीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर अमर चन्द्र वर्मा व नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक डीके मिश्र की मौजूदगी में शव निकाला गया।

उचक्के ने उड़ाया महिला का पर्स

बस्ती।
जिला महिला चिकित्सालय में मंगलवार को दोपहर बारह बजे तब हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला मरीज का पर्स उसके प्लास्टिक थैले से उचक्कों ने उड़ा दिया। पर्स गायब होने की जानकारी होते ही महिला ने अपने पीछे बैठी दूसरी महिला को संदिग्ध करार दिया, जिस पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई, मगर यहां मामला दूसरा निकला। जिस महिला को संदिग्ध मान पुलिस थाने पर लाई थी वह वास्तव में आशा निकली। बाद में बातचीत के बाद उसे जाने दिया गया।
रुधौली थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी अर्चना सिंह अपने बच्चे को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची। वह डॉक्टर को दिखाने के बाद बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्चा कटवाने के लिए गईं। यहां अभी वह पर्चा कटवाने के बाद वे पर्चा का पैसा देने के लिए हाथ में लिए प्लास्टिक के थैले में हाथ डालीं तो वह फटा मिला। उसे समझते देर नहीं लगी कि उसका पर्स उचक्के ने उड़ा दिया है। अर्चना के मुताबिक पर्स में तीन हजार रुपये थे। निर्मला ने अपने पीछे खड़ी एक महिला को संदिग्ध मानकर दबोच लिया। इसके बाद तत्काल डॉयल-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस संदिग्ध महिला व अर्चना को कोतवाली ले आई, जहां बातचीत के बाद पता चला कि संदिग्ध महिला आशा है, जो मरीज लेकर आई थी। कोतवाल बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पूछताछ चल रही है। जिसे संदिग्ध मानकर लाया गया है वह वास्तव में आशा है। फिर भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

बालिका सहित तीन लापता, मुकदमा दर्ज

बस्ती।
24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो बालिकाओं समेत तीन की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने तीनों में गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

दुबौलिया क्षेत्र से नाबालिग लड़की गायब होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पैकोलिया थाने के कस्बा बभनानसे युवती को भगाने के मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में युवती के भाई ने रज्जत उर्फ सुशील सिंह निवासी लक्ष्मी बाई नगर वार्ड-छह कस्बा बभनान थाना पैकोलिया पर आरोप लगाया। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पुरानी बस्ती पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में शुभम निवासी सल्टौआ थाना वाल्टरगंज और लड़की की सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें