फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक के बहाने 50 हजार उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार लिंक के बहाने 50 हजार उड़ाया
विज्ञापन

परशुरामपुर। आधार नंबर बैंक खाते से लिंक कराने के नाम पर फरेबी ने क्षेत्र की एक महिला के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिया। मोबाइल पर कॉल करके उसने महिला को बातों में उलझाकर कई जानकारियां हासिल कर लीं और आठ बार में खाते से रकम निकाल ली। पुलिस को तहरीर देने पर छानबीन शुरू की गई है। एसबीआई परशुरामपुर शाखा की खाताधारक पूनम यादव के पति विनोद यादव ने तहरीर दी, जिसमें बताया कि उनकी पत्नी के एकाउंट में आधार कार्ड लिंक न होने की बात कहकर एटीएम पर छपे नंबर व अन्य जानकारी ले ली। पांच जुलाई को घंटे भर के भीतर पूरा खाता खाली कर दिया। जालसाज के फोन नंबर -7281973151 पर पुन: बात करने की कोशिश की गई तो उसने रकम सुरक्षित होने की बात बताई। ट्रांसफर करने के लिए दूसरा खाता नंबर मांगा। उसमें से भी 20 हजार निकाल लिया। घबराए खाताधारक बैक में पहुंचे और ट्रांजेक्शन बंद कराया। हालांकि, गायब रकम वापस मिलने को लेकर संशय बना हुआ है।
बार-बार चेतावनी, फिर भी लापरवाह
बैंक अथवा कोई भी सरकारी एजेंसी कभी भी फोन या ऑनलाइन गोपनीय जानकारी नहीं मांगते। साइबर क्राइम की फेहरिश्त बढ़ने लगी तो बैंक और भी रिजर्व हो गए। यहां तक कि बार-बार विज्ञापन के जरिए ग्राहकों को आगाह किया कि कोई भी फोन पर जानकारी मांगे तो न बताएं लेकिन लोग आए दिन झांसे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंभव जैसा है गायब रकम मांगना
तकनीकी जानकार बताते हैं कि साइबर अपराधियों की उड़ाई रकम वापस लौटनी असंभव है। हाईटेक तकनीकि से दक्ष अपराधियों की कारगुजारी को काउंटर करने की पुलिस के पास क्षमता नहीं है। साइबर सेल चोर-लुटेरों को तलाशने में ही इतना उलझा है कि दूसरे मुद्दे गौड़ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें