फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से गुस्साए लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात काश्तकार ने लेखपाल से की थी मारपीट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। तहसील क्षेत्र के मुड़ियार गांव के हल्का लेखपाल प्रेमपाल सिंह से काश्तकार की मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार रात में हुई इस घटना के विरोध में मंगलवार को लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। लेेखपालों की मांग है कि संबंधित काश्तकार पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

लेखपाल के शांति नगर मोहल्ला स्थित आवास पर सोमवार रात लगभग नौ बजे तहसील क्षेत्र के मुड़ियार निवासी काश्तकार विपिन श्रीवास्तव अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने दरवाजा खुलवाया और अपशब्द कहते हुए लेखपाल से मारपीट की। रात में ही लेखपाल ने इसकी सूचना थाने पर दी। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। रात भर थाने पर बैठाने के बाद सुबह पुलिस ने उसे छोड़ दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लेखपाल थाने पर पहुंचे और थानेदार से बातचीत की। लेेखपाल आरोपी की गिरफ्तारी व मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। इधर सूचना के बाद एसडीएम अयोध्या प्रसाद स्थिति की नजाकत भांप थानेदार से बातचीत की। थानेदार ने कहा कि दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को हल किया जाएगा। यदि बात न बनी तो मुकदमा दर्ज होगा। पीड़ित लेखपाल ने घटना का कारण तो नहीं बताया है। कहा कि उन्हें खुद पता नहीं काश्तकार ने ऐसा क्यों किया। एसडीएम अयोध्या प्रसाद ने कहा कि मामले को हल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें