पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया
सोनहा। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनहा पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर तीन चोरों को धर दबोचा। जिन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा ने बताया कि चोरी के मामले में तीनों नामजद थे। तलाशी में ट्रैक्टर की रिम व दो चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान नरखोरिया गांव के दिलीप कुमार, बेईली गांव के मोहम्मद अलीम और मलपुरवा निवासी शिवम पाण्डेय के रूप में हुई है। तीनों पर चोरी सहित कई गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज है। ये तीनों लोग एक जुट होकर क्षेत्र में चोरी करते थे। इन पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक के अलावा उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह, हेड कास्टेबल विनोद कुमार बरनवाल, संपूर्णानंद पाण्डेय, अनिल कुमार थे।