फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक किनारे झाड़ी में मिली लाश, दोनों आंख गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल लाइन किनारे झाड़ी में मिली लाश, दोनों आंख गायब
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास की घटना
शिनाख्त न होने से पुलिस परेशान, छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फोरलेन पर चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के किनारे स्थित झाड़ियों में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों आंखें गायब और नाक व कमर पर कटे का निशान देख पुलिस पशोपेश में पड़ गई। शरीर पर निचले हिस्से में लोवर था जबकि कुछ दूरी पर धारीधार फुल शर्ट व नीले रंग का हवाई चप्पल पड़ा मिला। पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत होने का मामला लग रहा है। मगर आंखें गायब होने से असमंजस है। शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। एसओ सर्वेश राय के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सोमवार को वहां से गुजर रही सत्याग्रह ट्रेन के चालक की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी। चालक ने बस्ती के स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जिसके कुछ देर बाद ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। शव को झाड़ियों के बीच से बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र 40 से 42 वर्ष आंकी जा रही है। हाथ-पैर को जैसे किसी ने मरोड़ा हो। घटनास्थल पर जुटे लोग हत्या बता रहे थे लेकिन पुलिस ट्रेन से गिरकर हादसा मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें