फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकराईं, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

घायल जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया
बस्ती-महुली मार्ग पर मथौली के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग के मथौली गांव के पास रविवार को दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घायलों में एक की पहचान महुली क्षेत्र के हरदी निवासी विजय पाल शर्मा (35 वर्ष) के रूप में हुई। वह बरारत में शामिल होने के बाद घर जा रहा था। जबकि दूसरे बाइक चालक की पहचान लालगंज क्षेत्र के बांसापार निवासी सूर्यनाथ के रूप में हुई। सूर्यनाथ महुली की तरफ से अपने घर बांसापार आ रहा था। सीडीए एकेडमी के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़े। आपसी मदद में घायलों को पीएचसी बनकटी पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हरदी निवासी विजय पाल को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल बांसापार निवासी सूर्यनाथ को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यदि हेलमेट पहने होते तो शायद इतनी गंभीर चोट नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें