फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर अलग अलग मिले दो युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग मिले दो युवकों के शव
विज्ञापन

बभनान और छपिया रेलवे स्टेशनों के बीच की घटना
एक बस्ती और दूसरा गोरखपुर का रहने वाला था
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बभनान और छपिया रेलवे स्टेशनों के मध्य ट्रैक पर दो स्थानों पर दो युवकों के शव मिले। सूचना पर पहुंची गोंडा जिले की छपिया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया।
पहली घटना शुक्रवार रात की है। परसा तिवारी और छपिया के बीच माणा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे 20 वर्षीय युवक का शव ट्रेन से कटा मिला। तलाशी के दौरान जेब से कुछ कागजात और रेल टिकट मिला। कागजात के आधार पर पहचान राजू पुत्र सुरेश चौहान निवासी चारपान सुअड्डा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना शनिवार भोर की है। बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के फुलवापुर चौराहे के पास रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय युवक की क्षतिग्रस्त लाश मिली। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना पर छपिया पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ कागजात मिले। मृतक की पहचान राम रतन चौहान (35) पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी पुअरापुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती के रूप में हुई। थानेदार छपिया श्याम बहादुर सिंह पटेल ने बताया दोनों युवकों की शिनाख्त हो चुकी है। परिजनों को सूचना दी गई है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा गया है। दोनों ही मामले में प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर मौत होना प्रतीत को रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें