सेंध लगाकर उठा ले गए गहने और नकदी
परशुरामपुर थाने के शंकरपुर गांव में घटना
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में बृहस्पतिवार आधी रात बाद घुसे चोरों एक घर में सेंधमारी कर नकदी और गहने समेट ले गए। पीड़ित ने शुक्रवार सुबह परशुरामपुर पुलिस को तहरीर दी है।
शंकरपुर निवासी टीड़ी माली के घर पीछे की दीवाल में चोरों ने सेंधमारी की।घरवालों को तब पता चला जब वह सुबह जागे और घर के अंदर गए। देखा कि पीछे की दीवाल में सेंध कटी है और घर में सभी सामान बिखरा पड़ा है। नकदी तथा तीन महिलाओं के जेवर भी गायब हैं। टीडी माली के मुताबिक अभी हाल में ही उनके घर में शादी थी। नई बहू के जेवर तथा उनकी एक बेटी का जेवर व पत्नी का जेवर अलग अलग बक्सों में रखा था। शादी में हुए कर्ज को चुकता करने के लिए 35 हजार रुपये भी इकट्ठा करके रखा था। जेवर के साथ चोर नकदी भी उठा ले गए। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।थानेदार शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।