छावनी के कलानी गांव के लोहार पुरवा में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के कलानी कला गांव के लोहार पुरवा में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें रमाकांत पुत्र रामतेज की फूस की झोपडी ल गई।
आग की लपटों ने बगल के रामसजीवन व रामजियावन की भी झोपड़ी को आगोश में ले लिया। लकडी़, कंडा, धान का पुवाल जलकर राख हो गया। हवा के चलते आग लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक लोग जुटते देखते ही देखते राख में बदल गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान परविन्द कुमार ने बताया कि थाने पर सूचना देने के बाद भी कोई पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद आयी। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलानी कला के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिशंकर चौधरी ने बताया कि आग की लपटों से विद्यालय की तीन खिड़कियां,कुर्सी,मेज,व विद्यालय के कुछ जरूरी कागजात भी जल गए हैं।और विद्यालय की छत व दीवाल गरम होने के कारण फट गई है।