फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के घर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल के रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के घर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल के रास्ते में मौत
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी ट्रक चालक हर्रैया क्षेत्र में आया था
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/कप्तानगंज। आजमगढ़ के ट्रक चालक की बस्ती के साथी के घर तबीयत अचानक बिगड़ गई। लोग 108 एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ का ट्रक चालक उदय राज यादव (50) हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव निवासी साथी ट्रक चालक गौरी शंकर घर आया था। उदयराज यादव बीबीगंज थाना शाहगंज का रहने वाला था। मंगलवार को सीने में दर्द होने की बात कही। गौरी शंकर और परिवार के अन्य लोग तत्काल 108 एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया ले गए। हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो कप्तानगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर आजमगढ़ चले गए। इस संबंध प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कप्तानगंज डॉ विनोद ने बताया एंबुलेंस से आया था लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। उसके साथ आये लोग उनका शव लेकर चले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें