फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव सरयू नदी के किनारे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक का शव सरयू नदी के किनारे मिला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र अराजीडूही गांव से तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव बृहस्पतिवार को देर शाम सरयू नदी में किनारे पर मिला। परिवार के लोगों ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
अराजीडूही का 20 वर्षीय सरयूदीन चौहान पुत्र रामबहादुर तीन दिन पहले घर से निकला जिसके बाद लापता हो गया। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों व शुभचिंतकों के यहां तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को देर शाम गोकुला माझा में सरयू नदी में किनारे कुछ लोगों ने लाश देखी। जिसकी सूचना छावनी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने परिवार के लोगों को भी जानकारी दी। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया। परिवार के लोगों का आरोप है कि सरयू की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छावनी यशवंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें