बस्ती। पैकोलिया क्षेत्र की एक दलित महिला शनिवार रात बेटी को शौच के लिए घर से बाहर बने शौचालय ले गई थी। आरोप है कि इसी बीच कुर्दा गांव निवासी चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों पर दुष्कर्म का आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी को शौचालय में बैठाकर बाहर खड़ी थी तभी कुर्दा गांव के हिफजुर्रहमान, शकील, गुड्डू व हामिद आकर पकड़ लिया। हिफजुर्रहमान ने जबरन मुंह काला किया। रात में ही पैकोलिया पुलिस गांव पहुंचकर छानबीन की। दो समुदायों के बीच का मामला होने से कुर्दा गांव में पुलिस रात से ही कैंप कर रही है । प्रभारी निरीक्षक राम आशीष यादव ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व एस सीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शांति व्यवस्था शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस वहां कैंप कर रही है।