बस्ती। पुरानी बस्ती के नई बाजार, सुर्तीहट्टा, स्टेशन के आसपास क्षेत्रों विद्युत निगम की ओर से जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बडे बकाएदारों 10 की बिजली काट दी गई तो 40 से बिल की वसूली की गई।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान के तहत कुल 52 कनेक्शनों की जांच की गई। जिसमें 10 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए इन पर कुल साढ़े सात लाख रुपये बिल के रूप में बकाया है। सुर्तीहट्टा के मोहम्मद सगीर का मीटर भी विभाग ने उखाड़ कर कब्जे में लिया है। इन पर लगभग दो लाख रुपये विद्युत बिल के रूप में बकाया है। विद्युत चोरी में मंगल बाजार निवासी रामनाथ पर पुरानी बस्ती थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। 40 उपभोक्तओं से साढ़े पांच लाख रुपये बिल जमा कराए गए। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि अभियान शाम चार बजे तक चला। सरचार्ज की अवधि को 15 फरवरी2019 तक बढ़ा दी गई है। 10 हजार रुपये के हर बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन सात दिन के अंदर काट दिया जाएगा। अभियान में जेई राधेश्याम पाण्डेय, विभाग के अन्य कर्मचारी भी साथ रहे।