बस्ती। आर्थिक फायदे के लिए गिरोह बनाकर आपराधिक कृत्य करने वाले बदमाशों का गिरोह पुलिस की नजर में आते ही उनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने दो गैंग के छह गुर्गों पर यह कार्रवाई की है। साथ ही वांल्टरगंज पुलिस ने तीन के विरुद्घ जाब्ता फौजदारी के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाल कपिलमुनि सिंह ने बताया कि बिहार के गंगा गैंग में गंगा चौधरी, सीताराम निवासी कस्बा टोला नरायनपुर थाना अमदाबाद जिला कटिहार बिहार, हालमुकाम गदईधीरा कस्बा टोला थाना अमदाबाद कटिहार बिहार शामिल हैं, जबकि पासी गैंग के जोखू पासी निवासही बरडेपुर,अरविन्द पासी निवासी किनाऊपुर के अलावा सुरेश पासी उर्फ भूसा निवासी मझनपुर, मो. इरफान निवासी अमरगंज सभी का थाना खण्डासा फैजाबाद की अलग गैंग पंजीकृत की गई है। वाल्टरगंज पुलिस ने विजय, रामजी और गोवर्धन निवासी महदेव थाना वाल्टरगंज के विरुद्घ जाब्ता फौजदारी के तहत कार्रवाई की गई है।