परशुरामपुर के सोनबरसा गांव में हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में रिश्तेदारी में गए व्यक्ति के घर शनिवार रात चोर घुस गए। दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में पहुंचे चोरों ने नकदी, गहने समेत अन्य सामान चुरा ले गए। रविवार को पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोनबरसा गांव के बेंचू वर्मा का परिवार शनिवार को रिश्तेदारी में चला गया था। शाम को वह खुद भी रिश्तेदारी में चले गए। घर पर ताला बंद था। रात में किसी समय पहुंचे चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। घर में रखी आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर महिलाओं के गहने निकाल लिए। साथ में रखे 25 हजार रुपये भी उठा ले गए। रविवार भोर में जब बेंचू वर्मा घर लौटे तो ताला टूटा देखकर भौचक रह गए। अंदर जाने पर घर का सारा सामान बिखरे पड़ा था। तत्काल चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। इस संबंध में परशुरामपुर एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।