फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी कचहरी में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोलीमार कर हत्या

Thu, 28 Feb 2019 10:48 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
अधिवक्ता जग नरायन यादव को गोली लगने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। दीवानी कचहरी में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अधिवक्ता जगनरायन यादव (63) की उनके शेड पर पहुंचे युवक ने 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। जब तक आसपास के अधिवक्ता और मुवक्किल दौड़ें, हमलावर कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े अपने दूसरे साथी के साथ भाग निकला। कचहरी में किसी अधिवक्ता की हत्या की इस दुस्साहसिक घटना से सभी सन्न रह गए। एसपी दफ्तर से कुछ ही दूरी पर हुई इस वारदात से पुलिस भी हतप्रभ है। एसपी पंकज कुमार का कहना है कि 24 घंटे में हत्यारोपी को दबोच लिया जाएगा। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता जगनरायण कप्तानगंज के करमिया बसंतलाल के रहने वाले थे। शहर में वह रौतापार (अमरुतहिया के पास) मकान परिवार सहित रहते थे। तख्ते के ठीक बगल के प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता अरविंद दुबे ने बताया कि उन्होंने अपनी रिवाल्वर निकालकर हत्यारे पर तानी, लेकिन वह तमंचा लहराते हुए भाग निकला। एएसपी पंकज के अनुसार अधिवक्ता से निजी मुकदमे को लेकर पट्टीदार से अदावत की बात सामने आ रही है। आईपीसी की धारा 436 के उक्त मुकदमे में सात अभियुक्तों की सजा सुनाई गई थी।

गिरफ्तारी होने तक अदालती कामकाज बंद
सिविल बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता जगनरायण की भरी कचहरी में दिनदहाड़े हुई हत्या से अधिवक्ताओं के अलावा व्यापारियों, कर्मचारी संगठनों में जबरदस्त गुस्सा है। संयुक्त बार एसोसिएशन ने घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने एलान किया है कि जब तक हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें