रेल पटरी पर मिले दो शव, दोनों अज्ञात
मुंडेरवा और पुरानी बस्ती क्षेत्र में मिले दोनों शव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/मुंडेरवा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुंडेरवा से गोविंदनगर स्टेशन के बीच 24 घंटे में दो की ट्रेन से कटकर दो की मौत हो गई। अलग-अलग दो स्थानों पर दोनों शव बरामद किए गए। इनमें एक शव अज्ञात युवती का है।
सोमवार सुबह मुंडेरवा स्टेशन से ट्रैक मैन की टीम मंझरिया केबिन की ओर लाइन चेक करने पहुंची। अपट्रैक पर गांव के समीप के गेट संख्या-189 से 400 मीटर दूर स्थित पोल- 555/1 पर एक करीब 19-20 वर्ष की युवती का शव देखा। गुलाबी रंग के सलवार व चेकदार समीज हरे रंग के स्वेटर पहने युवती का शव पहचाना नहीं जा सका। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मुंडेरवा पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, रविवार देर रात पुरानी बस्ती थाने के चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन की चपेट में आकर 22 साल के युवक की मौत हो गई। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार राय ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाकर इंतजार किया गया। उस शव की भी शिनाख्त नहीं हो सकी।