फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों लोगों से लाखों रुपये का चुना लगाकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। यूनियन बैंक की फ्रेंचाइजी में पैसा जमा करवाकर दर्जनभर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सोमवार को लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव निवासी नंदलाल राम पुत्र दीनानाथ अपने घर पर 2011 में यूनियन बैंक की फ्रेंचाइजी खोलकर लोगों से लड़कियों के नाम से हर महीने 500 से लेकर तीन हजार, पांच हजार रुपया तक का तीन वर्ष के लिए जमा खाता खोलने लगा। नंदलाल घर पर पहुंच कर लोगों से पैसा लेकर स्वैप मशीन पर अंगूठा भी लगवाता था। पैसे के बदले लोगों को सुरक्षा ग्रीन प्रोजेक्ट ली मार्क्यूस स्ट्रीट कलकत्ता की भी रसीद देता था। झूठ सच बोलकर चार वर्षों तक इसका धंधा आसानी से फलता फूलता रहा। दर्जनों लोगों से खाता खोलकर लाखों रुपयों की वसूली की। यही नहीं, नगहर के जीउत राम पुत्र अब्दुल राम कौशल्या देवी पत्नी देवनाथ राम एवं कतवारू राम पुत्र सुखारी से 12 वर्ष में पांच लाख देने का लालच देकर 50-50 हजार का फिक्स डिपॉजिट कर दिया। खाताधारकों द्वारा यूनियन बैंक का पासबुक एवं कागजात मांगने पर कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा। खाताधारकों की ओर से बवाल करने पर नंदलाल राम लोगों को यूनियन बैंक में ले जाकर केवल खानापूर्ति करता रहा। लोगों के बढ़ते दबाव के कारण नंदलाल ने एक वर्ष पूर्व ही यूनियन बैंक का बोर्ड हटा दिया। बोर्ड हटते ही खाताधारकों ने हड़कंप मच गया। खाताधारकों ने दो अप्रैल 2018 को गांव में पंचायत कराई। इसमें लोगों को नंदलाल राम ने एक निश्चित समय में पैसा देने की बात स्वीकार किया। अन्य लोगों के साथ-साथ 30 अक्टूबर 2018 को जीउत राम को 88 हजार रुपया देने को स्वीकार किया था। लोगों का दबाव बढ़ते ही नंदलाल राम गांव छोड़कर फरार हो गया। सोमवार को जीउत राम कौशल्या देवी लहासी देवी कतवारू राम आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर नंदलाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें