कलवारी(बस्ती) । पुलिस ने खनन विभाग के राजस्व लिपिक विनोद कुमार की तहरीर पर बालू लदे दो डंपरों को कब्जे में ले लिया है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को सूचना भेजी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि सूचना के बाद जब टांडा पुल पर जांच के लिए पहुंचा तो वहां बालू लदे दो डंपर निकले, जिसे थाना गेट पर पुलिस ने इसे रोक रखा था। जांच पड़ताल की तो पाया कि उसमें सफेद बालू लदा है।
थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने बताया कि डंपरों के चालकों के विरुद्ध् कार्रवाई के लिए डीएम से अनुमति मांगी है।