फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित प्रेमिका लेकर प्रधान फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान विवाहित प्रेमिका को लेकर फरार हो गए। गांव व ब्लॉक में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रधान को अब सेक्रेटरी भी ढूंढने लगे हैं क्योंकि कुछ विकास योजनाओं में कोरम पूरा करने के लिए प्रधान की जरूरत है।
विज्ञापन

दो बार से चुने जा रहे तीस वर्षीय ग्राम प्रधान तीन बच्चों के पिता हैं। लेकिन प्रेमिका के चक्कर में परिवार और गांव के विकास को भूल गए। प्रेमिका की शादी हाल ही में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी और वह पति के साथ रायबरेली में रहती है। विदा होकर ससुराल आई तो प्रधान से लगातार बात होती रहती थी। पांच दिन पहले वह प्रधान के साथ ससुराल से ही फरार हो गई। ससुराल के लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है। अभी यह चर्चा है। कि प्रधान उसे घुमाने लेकर गए हैं। एक तरफ पत्नी व और बच्चे पापा के आने का रास्ता देख रहे हैं। दूसरी तरफ ब्लॉक पर सेक्रेटरी कोरम पूरा होने के अभाव में परेशान हैं। गांव के विकास संबंधी कार्य रुक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें