फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरू में अज्ञात कारणों से दो के घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

भरू में अज्ञात कारणों से दो के घर जले
गांव के ही एक परिवार पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से लगी आग दो घरों की गृहस्थी जला दी। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया गया। पुलिस छानबीन कर रही है।
क्षेत्र के भरू गांव में रविवार शाम करीब छह बजे अचानक सरजू प्रसाद का छप्पर का घर जलने लगा। हवा तेज होने के कारण आग कुछ ही देर में बगल अनिल कुमार के घर तक फैल गई। शोरगुल पर जुटे गांववालों ने किसी तरह से काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। दोनों घरों में गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित परिवार गांव के एक परिवार पर आरोप लगा रहा है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय से बच्ची झुलसी
वाल्टरगंज। सोनहा के हसनापुर गांव में सोमवार सुबह चाय से तीन साल की चांदनी पुत्री गंगाराम झुलस गई। परिवार के लोग उसे प्राइवेट वाहन से सल्टौआ अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने बताया कि चांदनी की मां चाय बनाकर रखी थी। वह गांव में चली गई थी चांदनी ने चाय के भगोने को ऊपर उड़ेल लिया, जिससे वह झुलस गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें