फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली युवक की लाश
दुबौलिया के सिंहाराजा गांव के पास की घटना
रविवार की देर शाम ही घर से लापता हो गया था
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सिंहाराजा गांव के पूरब स्थित बाग में आम के पेड़ से युवक की लाश लटकी मिली। परिवार वालों के मुताबिक रविवार शाम से ही लापता था जिसे खोजा जा रहा था।
विज्ञापन

सिंहाराजा गांव के पूरब स्थित बाग है। सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे में आम के पेड़ से 24 वर्षीय सुखराम पुत्र दौलत राम का शव लटका देखकर बच्चों ने सूचना गांव वालों को दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक सुखराम रविवार देरशाम ही घर से निकला था। रात तक इंतजार के बाद लोग खोजबीन शुरू किए। नात-रिश्तेदारी में भी पूछताछ कर रहे थे। सुखराम का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। लोगों के मुताबिक सुखराम का शव नायलान की रस्सी से आम की डाल से लटका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सुखराम अविवाहित था। वह बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता था। ग्रामीणों के मुताबिक सुखराम बहुत सरल स्वाभाव का था। उसके मां-बाप की मौत पहले ही हो गई थी। घर पर बडे़ भाई का परिवार रहता है। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। वहीं, थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें