फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के परसोहिया मिश्र गांव में ईंट की कच्ची दीवार गिरने से 70 वर्षीय केवलपती पत्नी रामफेर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले गए जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना रविवार की देरशाम हुई। परिवार वालों का कहना है कि केवलपती नल के पास बैठी थी तभी नल के बगल में बनाई गई ईंट की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुुर के लिए रेफर कर दिया गया। लोग मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ देने से वापस ले आकर बिना पोस्टमार्टम कराए अंत्येष्टि कर दी। हालांकि घटना की सूचना लेखपाल को दी थी। सोमवार को गांव पहुंचे हल्का लेखपाल अब्दुल कयूम ने अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें