फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में कमरे में सोया, सुबह युवक का शव मिला

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के करमडाड़े गांव के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला है। मंगलवार सुबह गांव वालों को जानकारी मिली तो सनसनी फैल गई। बगैर पुलिस को सूचना दिए परिवार वालों ने आनन-फानन में शव की अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन

जल्दबाजी में अंत्येष्टि करने से युवक के मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव के शंकर दुबे (25) की शादी कुछ वर्ष पहले ही हुई थी। सोमवार को वह बाजार से घर पहुंचा और खा पीकर सोने चला गया। सुबह कमरे में मृत पाया गया। पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक का शरीर काला पड़ गया था। परिजनों ने आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें