फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को पोर्न वीडियो दिखाया,केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र में नाबालिग को पोर्न क्लिप दिखाकर अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ रवि राय के अनुसार, बालिका की मां थाने पर पहुंची और पूरे वाकये की जानकारी दी। मां की तहरीर के आधार पर तिन्ना के खिलाफ छेड़खानी व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। नौ साल की बालिका को गांव का एक युवक मोबाइल गेम दिखाने के लिए बुलाया। अकेला देख वह पोर्न साइट खोलकर अश्लील पिक्चर दिखाने लगा। बालिका को जब यह सब असहज लगा तो भागकर घर गई और अपनी मां को पूरी बात बताई। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। अभिभावकों को भी सावधान किया कि सस्ता इंटरनेट पाकर बच्चे इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें