गन्ने लदे वाहनों की जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस
बस्ती। गन्ना लदे ओवरलोडेड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग के बाद अब पुलिस भी मैदान में उतर आई है। रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर 21 वाहनों का चालान किया।
इसी क्रम में सीओ कलवारी के नेतृत्व में दुबौलिया पुलिस ने राम जानकी मार्ग पर ओवरलोडिंग व ओवरहाईट गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों का मोटर वाहन अधिनियम के के तहत चालान किया। सीओ रुधौली के नेतृत्व में बस्ती-बांसी मार्ग पर ओवरलोडिंग वाहनों, विशेष रूप से गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। हर्रैया के सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर गन्ना लदे ओवरहाईट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।