फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गर्भवती महिला समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गर्भवती महिला समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

- 848 का लिया गया नमूना, चिकित्सा विभाग दे रहा एहतियात बरतने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना को लेकर उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को दो गर्भवती महिला समेत चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। 832 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें चार पॉजिटिव और 828 निगेटिव आए हैं। एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। महिला अस्पताल में परामर्श लेने पहुंची दो गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा दो अन्य व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 848 लोगों का नमूना लेकर मेडिकल कालेज बस्ती भेजा गया है। तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। बताया कि जांच की संख्या बढ़ाई गई है। कोरोना की संभावना को देखते हुए तैयारी पूरी है। लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। कोरोना जांच के लिए रोडवेज व रेलवे स्टेशन के अलावा चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थलों से टीम ने सैंपल लिया है। बताया कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में कोरोना के प्रति लोगों को सजग रहना होगा। खांसी, बुखार होने पर बिना देर किए कोरोना की जांच जरूर कराएं। संदिग्ध व्यक्ति की जांच में सहयोग करें। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें, जिससे संक्रमण बढ़ने न पाए। इसके अलावा कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या अब बढ़कर 12826 हो गई है। कोरोना संक्रमण से अब तक 337 की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 13174 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें