फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सूदखोरों के चंगुल में फंसे दंपती ने लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सूदखोरो के चंगुल में फंसे दुबौलिया थाना क्षेत्र के के दंपती ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के मसहा निवासी अजय ने कहा कि सूदखोरों ने थाने पर जबरिया सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया और सुलहनामा बनवाकर दे दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र न्याय न मिला तो वह अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन

डीआईजी को दिए पत्र में अजय ने कहा कि गांव के बगल के रहने वाला एक व्यक्ति ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। 20,000 रुपये अपनी पत्नी के इलाज के लिए लिया था। वह 46,000 रुपये धीरे-धीरे वापस कर दिया। 12 अप्रैल को उसकी पत्नी को उस व्यक्ति ने बाजार से उठाकर अपने घर बैठाकर जबरदस्ती जेवरात भी ले लिया उसके बाद छोड़ा और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्चाधिकारियों को दिया था। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
31 मई को उसके घर कुछ लोग आए और उसे अपने बाइक पर बैठाकर थाने ले गए। दोपहर एक बजे से 5.30 बजे तक उसे थाने पर डराया धमकाया गया और एक सादे पेपर पर हस्ताक्षर करा लिया गया। उसके बाद सुलहनामा बनाकर उसे दे दिया गया और पुलिस ने उसकी जेब में 500 रुपया रख दिया गया। पढ़ा लिखा न होने के कारण वह सुलहनामा पढ़ नहीं सका और अपने पत्नी के पास आकर बताया पत्नी ने अपने बच्चों से सुलहनामा पढ़वाया तो प्रार्थी ने 112 नंबर पर फोन किया। उसने मांग किया है कि आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें