फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आमने-सामने भिड़ी बाइक, बुजुर्ग समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान मार्ग पर इटवा कुनगाई के सामने सोमवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए है।
विज्ञापन


सेखुई गांव निवासी अरविंद सिंह 70 वर्ष सोमवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से किसी कार्य से बभनान की तरफ जा रहे थे। इटवा कुनगाई गांव विद्यालय के सामने विपरीत दिशा से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गई। दुर्घटना में बुजुर्ग अरविंद सिंह व चंदन शर्मा निवासी पकड़ी जप्ती व बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बुजुर्ग के परिजन व आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजन गंभीर रूप से घायल अरविंद व चंदन को इलाज के लिए हर्रैया सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने अरविंद सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे परिजन लेकर अयोध्या चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें