आसपास के लोगों ने घायल पड़ी पूनम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उनके गांव कप्तानगंज में शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
कैदी वाहन से दुर्घटना होने की चर्चा
चर्चा है कि पुलिस के कैदी वाहन से यह दुर्घटना हुई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट बताने से कतरा रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं है कि किस वाहन से दुर्घटना हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया जा रहा है।