कलवारी क्षेत्र गला रेतकर किशोर की हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त
कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द चनगाहिया गांव के पास सरयू नदी के बंधे से करीब चार सौ मीटर दक्षिण एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना पाकर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी भी मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि उसके गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है। मृत किशोर की उम्र करीब 15 आंकी जा रही है। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या करके शव को इस जगह पर लाकर फेंका गया है।