फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना दहशत: सऊदी से लौटे युवक को गांव के बाहर झोपड़ी में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी से लौटे युवक को गांव के बाहर झोपड़ी में रखा गया
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। बहादुरपुर के एक गांव में शुक्रवार को एक युवक सऊदी अरब से लौटा। ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध मानते हुए गांव के बाहर झोपड़ी में रहने भेज दिया। सूचना पर पहुंची पीएचसी बहादुुरपुर डॉक्टरों की टीम ने जांच की। उसे सर्दी-जुकाम की पुष्टि हुई। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सऊदी से कमाकर लौटे युवक ने बताया कि वह शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे घर आया। गांव में किसी ने अफवाह फैला दिया कि उसे कोराना वायरस है। दहशत में आए ग्रामीणों ने उसे गांव से बाहर स्थित झोपड़ी में रहने भेज दिया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण किया। बहादुरपुर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि युवक के स्वास्थ्य की जांच की गई। कोरोना वायरस जैसे लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है। उसे सर्दी-जुकाम है। दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें