फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुढ़का पाराख् मौसम खुशनुमा, किसान चिंतित

विज्ञापन
सुबह हुई बारिश । - फोटो : BASTI
विज्ञापन
लुढ़का पारा, मौसम खुशनुमा, किसान चिंतित
विज्ञापन

बस्ती। पिछले कुछ दिनों से तापमान 30 के पार पहुंचने से दिन ज्यादा गर्म हो रहे थे। शनिवार सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा के साथ मौसम खुशनुमा हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। आठ बजे के बाद आसमान पर अचानक बादल छा गए और हवा चलने लगी, जिससे तपिश कम हुई। अचानक बदले मौसम ने किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। प्रगतिशील किसान राममूर्ति मिश्रा ने बताया कि दोबारा बारिश हुई तो फसल बर्बाद हो जाएगा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि रविवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को तापमान न्यूनतम 18 व अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा तो शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 16 डिग्री व अधिकतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया वर्षा न होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें