फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव में नहीं है कोई लक्षण, परिवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव में नहीं है कोई लक्षण, परिवार सुरक्षित
विज्ञापन

माता-पिता लगवा चुके हैं टीके की दोनों डोज
बस्ती। कोरोना पॉजिटिव मिले किशोर में किसी प्रकार का लक्षण नहीं है। उसका परिवार सुरक्षित है। माता-पिता ने पहले ही टीके दोनों डोज लगवा चुके हैं। परिवार को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि रामनगर ब्लॉक के अहिरौली गांव का एक परिवार रविवार को मुंबई से ट्रेन से आया था। रेलवे स्टेशन पर माता-पिता व उनके दो बेटों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 13 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। किशोर में किसी तरह के लक्षण नहीं है, इसलिए उसे होम क्वारंटीन किया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों की जांच रैपिड रिस्पांस टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मुंबई से आने के कारण किशोर के नमूने की ओमिक्रॉन की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधा
ओमिक्रॉन मरीजों के इलाज की सुविधा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है। वहां अलग से ओमिक्रॉन वार्ड बनकर तैयार है। प्रशिक्षित चिकित्सक व स्टॉफ की तैनाती की जा चुकी है। यदि किसी मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि होती है तो उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। जिले में लगभग डेढ़ माह बाद कोरोना का एक केस मिला है, वह भी मुंबई से आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें