फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह के साथ शुरू हुआ कोविड-19 टीकाकरण

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोविड का पहला टीका लगवाते हसन रजा। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
उत्साह के साथ शुरू हुआ कोविड-19 टीकाकरण
विज्ञापन

बस्ती। कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के अभिभाषण के बाद 11 बजे शुरू हुआ। डीएम आशुतोष निरंजन व सीएमओ डॉ. एके गुप्ता की देखरेख में पहला टीका स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी हसन रजा को लगाया गया। फिर नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस कन्नौजिया को भी प्रतिरक्षित किया गया।
जिले के चार केंद्रों पर दिन भर चले टीकाकरण अभियान में देर शाम तक चार सौ पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों में से 342 को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान किसी भी कर्मी को कोई परेशानी नहीं हुई। न ही इसका कहीं कोई दुष्प्रभाव सामने आया है। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी के मुताबिक, जिला अस्पताल में 45 पुरुष व 28 महिलाओं ने, ओपेक चिकित्सालय कैली में 56 पुरुष व 26 महिलाओं ने, कप्तानगंज सीएचसी पर 43 पुरुष व 51 महिलाओं, तथा रुधौली में 34 पुरुष व 59 महिलाओं का टीकाकरण हुआ। सुबह 11 बजे से आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में शाम छह बजे तक 342 लोगों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के माड्यूलर ओटी में टीका लगने के बाद डीएम व सीएमओ ने उनका हाल पूछा। उन्हें टीकाकरण रूम से बगल में बने आबजर्वेशन रूम में ले जाया गया। देर शाम तक उत्साह के बीच तैयारी के बाद सुबह लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। ऐसा लग रहा था मानो कोई उत्सव हो। सभी के चेहरे पर इस महाभियान को लेकर जिज्ञासाएं थीं, सवाल थे। जैसे ही हसन रजा प्रतिरक्षण के बाद बाहर आए, सभी शांत हो गए। उसके बाद वहां टीका के लिए स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों की लाइन लग गई। यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। गेट के पास ही रजिस्ट्रेशन काउंटर था। यहां स्वास्थ्य कर्मी कोविड पोर्टल पर दर्ज कर्मचारी का परिचय पत्र से मिलान कर टीकाकरण के लिए अंदर जाने दे रहे थे। अंदर टीकाकरण रूम, आबजर्वेशन रूम तथा एईएफआई रूम तैयार किया गया था।
टीका लगाने के बाद कर्मचारी को आबजर्वेशन रूम में आधा घंटा रोकने के बाद घर जाने दिया जा रहा था। उन्हें यह भी बताया जाता है कि 15 फरवरी को दूसरा टीका लगने के लिए मोबाइल पर मैसेज जाएगा। यहां टीकाकरण शुरू होने के बाद डीएम अन्य अधिकारियों के साथ ओपेक कैली अस्पताल में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, डॉ. जीएम शुक्ला, डॉ. सोमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जबकि जिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. रोचस्पति पांडेय, डॉ. फकरेयार हुसैन, डॉ. एके कुशवाहा, आलोक राय, जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, राकेश पांडेय व अन्य डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।
एंबुलेंस प्रभारी डॉ. राकेश मणि ने बताया कि कप्तानगंज व रूधौली में दो-दो एंबुलेंस तैयार रखी गई है, ताकि यदि किसी टीका लगवाने वाले व्यक्ति को कोई दिक्कत होती है तो उसे तत्काल जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा सके। टीका लगवाने वालों को यह भी बताया गया है कि यदि कोई दिक्कत होती है तो तत्काल एकीकृत कोविड कंट्रोल एवक कमांड सेंटर के फोन नंबर 05542-287774 पर अवगत कराएं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ फकरेयार हुसैन ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को बिना पंजीकरण के कोरोना का टीका नहीं लगेगा। पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जाएगी। फोटो आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर एसएमएएस प्राप्त होगा। वैक्सीन की खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दिन कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिनके नाम पोर्टल पर पंजीकृत थे, लेकिन वे टीकाकरण के समय नहीं आए। अनुपस्थित लोगों की अब एक अलग सूची तैयार होगी। इन लोगों को टीकाकरण के लिए अलग से समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें