फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों और मिल कर्मियों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों और मिल कर्मियों में हुआ विवाद
विज्ञापन

टिनिच। बभनान चीनी मिल क्षेत्र के अगनियापुर गन्ना क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को किसान और मिल कर्मियों में विवाद हो गया। किसानों ने गन्ना विकास अधिकारी अमरेंद्र पाल से बात करने की मांग करते हुए तौल कराने से मना कर दिया।
किसानों ने बताया कि मिल कुछ दिनों से जरूरत से अधिक पर्चियां जारी कर दी जा रही हैं। पर्चियों के अनुपात में क्रय केंद्र से गन्ने की ढुलाई के लिए वाहनों का इंतजाम नहीं किया गया है। इससे क्रय केंद्र पर तौल धीरे हो रही है। ऐसे में गन्ना सूख रहा है और पर्चियां हायल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर डिप्टी जीएम गन्ना आरसी राय ने बताया आगे का इंडेड रोक दिया गया है। वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। किसानों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें