नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोटवा गांव के निकट सुबह 11 बजे गुवाहाटी से चाय पत्ती लादकर अमृतसर जा रहा एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में कंटेनर चालक रामचरण निवासी मेहदावल, जनपद संतकबीर नगर को हल्की चोटें भी आई। कंटेनर पलटने से हाईवे पर घंटों आवागमन बाधित रहा। पुलिस की मौजूदगी में एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहनों को निकालना पड़ा। या। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक गोरखपुर की ओर से फैजाबाद की तरफ जा रही थी। गोटवा के पास अचानक कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी कन्हैया लाल मौर्य, चौकी प्रभारी फुटहिया आनंद सिंह मय दलबल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कंटेनर चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत खतरे से बाहर बताई है। कंटेनर पलटने से हाईवे के एक लेन का आवागमन बाधित हो गया। गोरखपुर की तरफ से जाने वाली गाड़ियों को पुलिस ने दूसरे लेन से निकलवाना शुरू किया। इसके बाद जाम खत्म हुआ।
कंटेनर ट्रक पलटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। जिससे एक ही लेन से वाहनों का आवागमन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा दो क्रेन की सहायता से कंटेनर को हटवाया गया।