सोनहा/सल्टौआ/वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के बरगदवा ईंट भट्ठे के पास शनिवार शाम को करीब चार बजे डीसीएम और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे अपराध निरीक्षक रमजान अली अंसारी ने जाम को खाली कराया।
डीसीएम चालक कलबीर सिंह और उसमें सवार भानु प्रताप घायल हो गए। दोनों घायलों सीएचसी सल्टौआ भेजवाया गया।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। कलबीर सिंह पंजाब के जगेड़ा थाना क्षेत्र के नानकपुर गांव का रहने वाला है। वह लुधियाना से साइकिल और अचार लेकर बिहार के सीतामढ़ी जा रहा था। उनके साथ बरेली के सीवीगंज थाना क्षेत्र के फेरिया ठकुराइन निवासी भानु प्रताप भी डीसीएम में बैठकर यात्रा कर रहे थे।