फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांधीनगर उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Sun, 28 Jul 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर शुक्रवार की रात पहुंचे थे उपकेंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने गांधीनगर उपकेंद्र पर शुक्रवार रात करीब एक बजे हंगामा किया। बताया जा रहा है उपभोक्ताओं के उपकेंद्र के सभी फीडर से आपूर्ति बंद करा दी। इसके बाद आधा शहर अंधेरे में डूब गया।
जानकारी के अनुसार, आवास विकास फीडर से रात 12 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। उमस भरी गर्मी से परेशान 30-40 की संख्या में उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सभी फीडर से बिजली आपूर्ति बंद करा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर उपकेंद्र से हटाया। इसके बाद जब आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास हुआ तो लोकल फाल्ट की बाढ़ सी आ गई। इसे शनिवार सुबह आठ बजे तक दुरुस्त किया गया। शनिवार देर शाम तक बैरिहवा इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ अमहट नीति मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जब उपकेंद्र से उपभोक्ताओं को हटाया तो वह बैरिहवा पहुंच कर 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बाबत कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें