नाराज उपभोक्तओं ने लगााय जाम, पहुंची पुलिस संवाद
बस्ती। शहर के मालवीय रोड स्थित गैस एजेंसी की गाड़ी सिलिंडर लेकर नहीं पहुंची तो नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बताया गया कि सुबह पांच बजे से रौता चौराहे के अमरूद बाग में लाइन लगाए थे। दोपहर की चिलचिलाती धूप में लाइन में लगकर खड़े रहे।
उन्होंने बताया कि एजेंसी का कोई भी जिम्मेदार शाम तीन बजे तक नहीं आया। इससे उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे दिया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। रास्ते को जाम कर दिया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंची रौता चौकी की पुलिस ने आमजन से अभद्र भाषा का व्यवहार किया और सबको जेल में भेज देने की धमकी भी दे डाली। बाद में रौता चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंची और किसी तरह से समझा बूझकर मामले को शांत किया और जाम खुलवाया।