फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होम डिलीवरी बंद होने से कतार लगकर गैस लेने के लिए मजबूर हो रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
कतार में रखे सिलिंडर।
विज्ञापन
बभनान। रसोई गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी योजना सफल नहीं हो पा रही है। बभनान के एचपी गैस एजेंसी पर पिछले सप्ताह शुरू की गई होम डिलीवरी सेवा एक बार फिर बंद कर दी गई है। जिसके चलते मंगलवार को एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखने को मिली। चिलचिलाती धूप होने के बाद भी उपभोक्ता रसोई गैस लेने के लिए घंटों कतार लगाकर परेशान देखे गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बभनान के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में बद्री गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति जाती है। एजेंसी पर लगभग 14 हजार उपभोक्ता हैं। ऐसे में होम डिलीवरी सेवा बंद होने से एक बार फिर उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को कतार में लगे उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस लेने के लिए सुबह से ही सिलिंडर लेकर कतार में हैं। दोपहर में गैस का वितरण शुरू हुआ तब जाकर उपभोक्ताओं को गैस मिलनी शुरू हुई है। उपभोक्ता पंकज दुबे, गुड्डू शुक्ला, रमेश मौर्य, अभिषेक गुप्ता ने बताया कि एजेंसी पर होम डिलीवरी के लिए फोन करने पर सुविधा बंद करने की बात कही जा रही है। ऐसे में मजबूरी में लाइन लगाकर घंटों परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं फिर भी कतार लगानी पड़ रही है। बद्री एचपी गैस एजेंसी के संचालक प्रांजल गुप्ता ने बताया पिछले सप्ताह होम डिलीवरी सेवा शुरू हुई थी। तकनीकी दिक्कत से होम डिलीवरी बंद की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें