फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच वारंटियों के खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। न्यायालय के आदेश पर हर्रैया पुलिस ने पांच वारंटियों के खिलाफ मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश की लगातार अवहेलना संबंधित वारंटियों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने वारंटियों की चल संपत्ति को कुर्क कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि न्यायालय से बार-बार मौका दिए जाने के बाद यह लोग मुकदमे में हाजिर नहीं हो रहे थे। इससे न्यायालय को कड़ा रुख अपनाना पड़ा। वारंटियों में शामिल रिंकू सिंह निवासी महुलानी थाना पैकोलिया, डॉक्टर सिंह निवासी महुआपार थाना हर्रैया, विक्रम सिंह निवासी महेवाकुंवर थाना हर्रैया, विपिन सिंह निवासी बरहपुर थाना हर्रैया और राम आशीष सिंह निवासी एकडंगी थाना हर्रैया शामिल हैं। यह सभी आरोपी मुकदमा संख्या 49/11 के तहत आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506, 427 और 452 में लंबे समय से वांछित चल रहे हैं। कार्रवाई में हर्रैया थाने के उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव और कांस्टेबल प्रिंस सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें