फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुधौली में पिंक बूथ का निर्माण शुरू, एक मई को होगा उद्घाटन

Wed, 23 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। महिला एवं पारिवारिक विवादों का निस्तारण के लिए जनपद की चारों सर्किल में पिंक बूथ की स्थापना की जाएगी। रुधौली थाने में बूथ का निर्माण शुरू हो गया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि एक मई को पिंक बूथ का उद्घाटन किया जाएगा। पिंक बूथ की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक होंगी। उनके साथ 8 महिला आरक्षी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

पिंक बूथों पर महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, दहेज की मांग, घरेलू हिंसा जैसी उन शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा, जिसमें किसी अपराध का होना नहीं पाया जाता है। साथ ही पिंक बूथों पर महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी, कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी जाएगी। रुधौली में पिंक बूथ की स्थापना थाना परिसर के मुख्य गेट के सामने किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें