कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्म दिन
कांग्रेसियों ने बेची चाय, मांगा रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। शुक्रवार को अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य के नेतृत्व में कलवारी चौराहा और पाकड़डाड चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च धरना प्रदर्शन और चाय बेच कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाते हुए रोजगार देने की मांग की।
बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस मूल्य वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। देश व प्रदेश में कुपोषण, गरीबी के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में विफल रही है, ऐसे में चाय बेचने व पकौड़ा तलने की सलाह भाजपा के लोग दे रहे हैं, यह बेरोजगारों के साथ मजाक है। इस मौके परअमर बहादुर शुक्ला ‘तप्पे बाबा, ब्लॉक अध्यक्ष राम चन्द्र चौहान, महासचिव अनिल भारती, मनीष श्रीवास्तव, सचिन चौरसिया, रमेश चौधरी, पप्पू चौधरी, हरिओम यादव, राम सिंह, आजम खान, एजाज सिद्दीकी, सुशील श्रीवास्तव, शानू चौधरी आदि मौजूद रहे।