फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहार में कंफर्म टिकट मुश्किल

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। दशहरा पर्व पर महानगरों से घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को दशहरा पर्व है। इससे पहले 18 अक्तूबर को दिल्ली, मुंबई और लुधियाना से बस्ती होकर आने वाली अधिकतर ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। जम्मू तवी-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 18 अक्तूबर तक नो रूम की स्थिति है।
त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही जनरल कोच में सवार होने और सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच धक्कामुक्की की स्थिति बन रही है। भीड़ अधिक होने पर सीट को लेकर विवाद भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार जीआरपी को स्थिति संभालनी पड़ रही है। 18 अक्तूबर को मुंबई से आने वाली कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 65 वेटिंग है। थर्ड एसी में 55, सेकंड एसी में 20 और फर्स्ट एसी में तीन वेटिंग चल रही है।
गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 66, थर्ड एसी में 45 और सेकंड एसी में 14 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 45 वेटिंग है। थर्ड एसी इकोनॉमी में 17, थर्ड एसी में 19, सेकंड एसी में सात और फर्स्ट एसी में दो वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें