फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्व सहायक सूचना निदेशक के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्व सहायक सूचना निदेशक बस्ती डॉ. दशरथ प्रसाद यादव एवं उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री मंसाराम चौधरी की पत्नी रीता देवी के निधन पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय पर शोक सभा हुई। स्व. डॉ. दशरथ प्रसाद यादव, स्व. रीता देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद, अजय आर्य, मुकेश सोनकर, राजेश कुमार मो. कलीम, संजय यादव, रुद्र नारायण, रुदल अशोक चौहान, अविनाश कुमार, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रेस क्लब सभागार में हुई शोकसभा में लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. दशरथ प्रसाद यादव के निधन को पत्रकारिता और सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय और महामंत्री महेंद्र तिवारी, जयंत मिश्रा, पुनीत ओझा, सत्यव्रत द्विवेदी, लवकुश यादव, राकेश चंद्र बिन्नू, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनिल श्रीवास्तव, राधाकृष्ण द्विवेदी, हरीश दरवेज, लवकुश सिंह, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें